दोस्तों इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट चल रहा है। काउंटी क्रिकेट के इस मुकाबले में सक्सेस और ग्लमॉर्गन दोनों टीमें आमने-सामने है। लेकिन इस मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज शुभ्मन गिल अपना अलग ही जलवा बिखेर रहे हैं। शुभ्मन गिल इस काउंटी क्रिकेट में लगातार अपने बल्ले से रनों की बारिश कर रहे हैं। शुभ्मन गिल के बल्ले से लगातार चौके और छक्के निकल रहे हैं जिससे अंग्रेजी गेंदबाजों की हवा टाइट हो गई है।
बता दें कि इस मुकाबले में ग्लमोर्गन की तरफ से खेलते हुए शुभ्मन गिल ने सबसे पहले केवल 61 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में शुभ्मन गिल ने सात चौके और एक छक्का जोड़ा। अपने अर्धशतक के बाद शुभ्मन गिल 53 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। वही इस समय की बात की जाए तो उन्होंने कुल 102 गेंदों पर 91 रन बनाकर अभी भी नाबाद खेल रहे हैं। शुभ्मन गिल की इस दूसरी पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल है।
बता दें कि इससे पहले शुभ्मन गिल आई पी एल 2022 में भी अपने बल्ले से कमाल दिखा चुके हैं। अगर शुभ्मन गिल का रिकॉर्ड आईपीएल में देखा जाए तो उन्होंने कुल 74 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम पर 1900 रन कायम है। साल 2022 में हुए आईपीएल में शुभ्मन गिल गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे और उन्होंने इस सीजन में 16 मैच खेलकर 483 रन बनाए हैं।
शुभ्मन गिल की यही टीम साल 2022 में आईपीएल की चैंपियन रही है। इसके अलावा शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट जिंबाब्वे के खिलाफ खेलते हुए शानदार तरीके से शतकीय पारी खेली थी। ना सिर्फ जिंबाब्वे के खिलाफ बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने 98 रन बनाकर शानदार पारी खेली थी और नाबाद रहे थे।
बता देगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुभ्मन गिल ने साल 2019 में अपना डेब्यू किया था। भारत के लिए शुभ्मन गिल अब तक 9 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 71.29 की औसत से कुल 499 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी इन पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा शुभ्मन गिल भारतीय टीम के लिए 11 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 30.47 की औसत से 579 रन बनाए हैं।