महेंद्र सिंह धोनी के भाई -बहन जीते है बेहद साधारण जिंदगी, यहां देखें फैमिली की कुछ खास फोटोज

महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम क्रिकेटर के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने अपनी शानदार खेल प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम को कई बार जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दिया है| इस बात में कोई शक नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक अलग ही ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और इनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन बार आईसीसीआई टूर्नामेंट जीतकर दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है।

हेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे क्रिकेटर है जो कि हारी हुई बाजी को भी जीत में बदलने की काबिलियत रखते हैं| महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते और वह अपनी पर्सनल लाइफ को भी काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और इसी वजह से महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम ही लोग जान पाते हैं। 

हालांकि फिल्म ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में’ महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म थी और इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनल लाइफ को बखूबी पर्दे पर दिखाया गया था।

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी आज पूरी दुनिया भर में जाने जाते हैं परंतु आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में नहीं बल्कि उनके भाई बहन के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि मीडिया और लाइमलाइट से कुछ दूर रहते हैं और बहुत ही साधारण जीवन व्यतीत करते हैं तो आइए जानते हैं।

7 जुलाई 1981 को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी है और वही मां का नाम देवकी देवी है| महेंद्र सिंह धोनी कुल तीन भाई बहन है जिनमें से इनकी एक बड़े भाई हैं और एक बहन है| महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है और बताया जाता है कि जब महेंद्र सिंह धोनी की उम्र केवल 10 साल थी तभी उनके भाई नरेंद्र ने घर छोड़ दिया था हालांकि वह किसी मतभेद या परिवार के झगड़े की वजह से घर नहीं छोड़े थे बल्कि उन्होंने अपना करियर बनाने के लिए घर छोड़ा था।

महेंद्र सिंह धोनी के भाई ने साल 2007 में शादी रचाई थी और उनके दो बच्चे भी हैं| वर्तमान समय में नरेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची में रहते हैं और बेहद खुशहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं| पेशे से नरेंद्र सिंह धोनी एक राजनेता है और वह एक सफल बिजनेसमैन भी है| अब बात करते हैं महेंद्र सिंह धोनी की बड़ी बहन जयंती की तो महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में जयंती के बारे में कई बातें बताई गई थी और कहा जाता है कि धोनी की जिंदगी में हर कदम पर उनकी बहन ने उनका पूरा पूरा साथ दिया है।

जयंती ने गौतम गुप्ता नाम के शख्स के साथ शादी रचाई है और वह फिलहाल टीचिंग करती है और एक स्कूल में इंग्लिश पढ़ाती है| महेंद्र सिंह धोनी अपने दोनों भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और सब की बहुत लाडले भी है| महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि उनके भाई बहन ने उनके बुरे वक्त से लेकर अच्छे वक्त तक में हमेशा उनका साथ दिया है और वह अपने भाई बहनों के साथ बेहद ही स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं|